फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cloud burst in Falan-two of Lag valley, 100 bighas of land washed away

Kullu News: लगघाटी के फलाण-दो में फटा बादल, 100 बीघा जमीन बही

Mon, 10 Jul 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 10 Jul 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Cloud burst in Falan-two of Lag valley, 100 bighas of land washed away
लगघाटी की ग्राम पंचायत फलाण-दो में बादल फटने से हुआ नुकसान।
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ सटी लगघाटी की फलाण पंचायत में रविवार देर रात खंडूरा नाला में बादल फटा है। इस कारण 100 बीघा से अधिक भूमि बह गई है। इसमें बगीचे और खेत शामिल हैं। इसके अलावा तार स्पेन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। दो निर्माणाधीन पुलों की लाखों की निर्माण सामग्री भी बह गई है और कई गांवों के रास्ते टूट गए हैं।
विज्ञापन

ब्यास में बाढ़ का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। छरूडू के समीप पार्क किए गए तीन ट्रक ब्यास में बह गए हैं। भुंतर के हाथीथान में दो होटल और एक पेट्रोल पंप भी बाढ़ में बह गए हैं। ब्यास का पानी लगातार रिहायशी इलाकों की ओर आ रहा है। कई घरों को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

पार्वती और ब्यास के प्रचंड रूप को देखते हुए लोगों ने अपने घर खाली कर दिए हैं। ग्राम पंचायत प्रधान रेशमा देवी ने कहा कि पंचायत के खंडूरा नाला में बादल फटा है। इससे 100 बीघा से अधिक भूमि को नुकसान हुआ है। लाखों की संपत्ति बही है। रविवार आधी रात को लोग सोए हुए थे कि अचानक नाले में बादल फटने से बाढ़ आ गई। इससे अफरातफरी मच गई। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


....
जिंदी गांव में भूस्खलन, 12 घर किए खाली
फलाण दो पंचायत के जिंदी गांव में भूस्खलन के चलते 12 मकान खाली कर दिए गए हैं। इन परिवार के लोगों ने दूसरे के घरों में शरण ली है। फोरलेन सड़क में देवधार गांव में कई मकानों के आगे भूस्खलन हुआ है। कुल्लू शहर के साथ लगते क्षेत्र में भूस्खलन के चलते कई घरों को खतरा पैदा हो गया है। भूतनाथ पुल के साथ लगती सड़क में दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed