फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   cleaness survey

स्वच्छता सर्वेक्षण में मनाली 67 और कुल्लू की 83 अंकों के साथ छलांग

Sat, 20 Nov 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
cleaness survey
कुल्लू। देशभर के लिए हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में पर्यटन नगरी मनाली, कुल्लू और भुंतर ने लगातार दूसरे साल छलांग गई है। तीनों क्षेत्रों की स्वच्छता में सुधार हुआ है। इस बार स्वच्छता रैंकिग में मनाली ने 67, कुल्लू ने 83 और भुंतर ने 91 अंकों के साथ छलांग लगाई है। 50 हजार की आबादी वाले मनाली शहर की रैंकिंग 2020 में 477 रैंक थी। यह 2021 में 410 रैंक पर पहुंच गई है। इसमें 67 अंकों का सुधार है। कुल्लू की रैंकिंग 2020 में 639वें स्थान पर थी। यह अब 556 रैंक पर है। इसमें 83 अंकों का सुधार हुआ है। भुंतर की रैंकिंग 2020 में 610 थी। यह अब 519 स्थान पर पहुंच गई है। इसमें 91 अंकों का सुधार हुआ है। नगर पंचायत बंजार इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड़ गई है। इसकी रैंकिंग 2020 में 667 थी। यह अब 698 पर पहुंच गई है। यानी बंजार 31 अंक और आगे चले गया है।
विज्ञापन

--
हर साल स्वच्छता पर हो रहा सुधार, नहीं छोड़ रहे कसर
मनाली, कुल्लू और भुंतर हर साल स्वच्छता में लगातार सुधार कर रहे हैं। अगर मनाली की बता करें तो यहां नगर पंचायत शहर को स्वच्छ रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। कुल्लू नगर परिषद भी शहर को स्वच्छ रख रही है। यहां डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना के तहत गीला और सूखा कूड़ा उठाया जा रहा है। भुंतर नगर पंचायत भी शहर को स्वच्छ बनाने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

--
स्वच्छता रैंकिंग पर तीन साल का डाटा
शहर 2019 2020 2021
मनाली 916 477 410
कुल्लू 974 639 556
भुंतर 914 610 519
बंजार 887 667 698
--
स्वच्छता पर उठाएंगे और उचित कदम : उपायुक्त
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि जिले को और ज्यादा साफ-सुथरा रखने के लिए उचित कदम उठाएं जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद और नगर पंचायतों को आदेश दिए जाएंगे, जिससे कुल्लू जिला 2022 स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छे स्थान पर रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed