{"_id":"66a77ced45a99deae20d0cd9","slug":"class-iv-employees-asked-for-lump-sum-promotion-kullu-news-c-89-1-klu1001-127707-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मांगी एकमुश्त पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मांगी एकमुश्त पदोन्नति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी महासंघ ने सरकार से उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ ने सरकार से लिपिकों के पदों पर एकमुश्त पदोन्नति मांगी है। सरकार ने लिपिकों के 150 पद भरने हैं। महासंघ के महासचिव चेतराम प्रभाकर ने कहा कि शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से केवल 105 कर्मचारियों को पदोन्नत किया जा रहा है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पार्टटाइम से 17-18 साल सेवाएं देने के बाद नियमित किया गया है।
कुछ कर्मचारी तो ऐसे हैं जो दो-तीन साल बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कर्मचारी पदोन्नत होने का सपना संजोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में लिपिकों के 1300 पद खाली चल रहे हैं। महासंघ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री के ध्यान में अपनी बात लाई है। इससे पहले भी कई बार सरकार को इस संबंध में अवगत करवाया गया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ को उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों को पूरा करेगी। संवाद