फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   civic amenities

कई लोग भुंतर सब्जी मंडी में बेवजह बढ़ा रहे भीड़

Sun, 16 Aug 2020 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
भुंतर (कुल्लू)। जिला कुल्लू में कोरोना पॉजिटिव मामले लगातार सामने आने से स्थिति गंभीर होती जा रही है। प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस लोगों से एहतियात बरतते हुए सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं। इसके बावजूद लोग मामले की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला के विभिन्न स्थानों पर रोजाना लोगों की भीड़ उमड़ती नजर आ रही है। यदि बात करें जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर की तो यहां पर सब्जी मंडी में पहले से ही किसानों-बागवानों, आढ़तियों व मजदूरों की संख्या सैकड़ों में है। इसके अलावा बेवजह कुछ लोग सब्जी मंडी में घुस कर भीड़ बढ़ा हैं। इससे सब्जी मंडी में सामाजिक दूरी का पालन करवा पाना दुश्वार हो चला है। कोरोना संक्रमण के फैलने का भी खतरा लगातार बना हुआ है। प्रतिदिन सुबह सब्जी मंडी के खुलते ही लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो जाती है। बिना मास्क पहने कई लोग फलों और सब्जियों को छू रहे हैं। रेहड़ी-फड़ी वालों के साथ-साथ आम जनता भी सब्जियां और फल खरीदने मंडी में पहुंच रही है। इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए बनाए गए नियमों का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है। समझाने के बाद भी कई लोग नहीं मान रहे हैं। कुल्लू और स्नोअर वैली आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष खुशहाल ठाकुर ने कहा कि एसोसिएशन के सदस्य लोगों को सब्जी मंडी में कम आने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों-बागवानों से भी आग्रह किया जा रहा है कि वह भी अपने उत्पाद मालवाहक वाहन चालक के पास इकट्ठा दे सकते हैं। उनको उचित दाम प्रदान किए जाएंगे। किसी तरह की कोई हेरा-फेरी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कम भीड़ होने से रुक सकेगा संक्रमण
कुल्लू और स्नोअर वैली आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष खुशहाल ठाकुर ने कहा कि अगर सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ कम होगी तो कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा। हालांकि ट्रैफिक समस्या को संभालने और लोगों के बीच उचित दूरी बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। ताजा हालातों को देखते हुए सब्जी मंडी में भीड़ का लगातार बढ़ना एक गंभीर मसला बनता जा रहा है। कहा कि सब्जी मंडी में व्यवस्था बनाए रखने के लिए आढ़तियों के साथ पुलिस की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed