फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   civic amenities

भूस्खलन से न्यूली-मरोड़ रास्ता क्षतिग्रस्त

Wed, 29 Jul 2020 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
न्यूली (कुल्लू)। जिला कुल्लू की सैंज घाटी में बीते एक सप्ताह में सड़कों पर भारी भूस्खलन हुआ है। अति दुर्गम गांव शाक्टी-मरोड़ और शुगाड़ को जोड़ने वाला पैदल रास्ता भी बारिश की भेंट चढ़ गया है। इन गांवों में पहले ही सड़क नहीं है। पैदल रास्ता ही है और उसकी हालत बहुत खराब है। लोगों को आवाजाही करने में दिक्कत हो रही है। साथ ही हादसे का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

न्यूली से मरोड़ गांव को जोड़ने वाला रास्ता भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे आम लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से पैदल रास्ते को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है। ग्राम पंचायत गाड़ापारली के प्रधान भागचंद, उपप्रधान गोपाल सिंह, बीडीसी सदस्य जयवंती देवी, मोती राम, लगन सिंह, शेर सिंह, हीरा सिंह, दूला राम, राम सिंह तथा प्रकाश ठाकुर का कहना है कि मरोड़ को जोड़ने वाले पैदल रास्ते में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। कई जगहों पर पूरा रास्ता ही भूस्खलन में बह गया है। उन्होंने कहा कि न्यूली से मरोड़ की दूरी 30 किलोमीटर दूर है। सड़क के अभाव से शाक्टी, मरोड़ और शुगाड़ के ग्रामीण इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं। खाद्य सामग्री भी इसी रास्ते से लेकर जाते हैं। उधर, नेशनल पार्क कंजरवेटर अजीत ठाकुर ने कहा है कि नुकसान की रिपोर्ट ली जाएगी और जल्द पैदल रास्ते को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed