फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   City hotels - Dhabas pack in Dussehra

दशहरा में शहर के होटल-ढाबे हुए पैक

Sat, 16 Oct 2021 07:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
City hotels - Dhabas pack in Dussehra
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए जिला भर से 228 देवी-देवताओं सहित सैकड़ों लोग ढालपुर पहुंचे हैं। मैदान में दुकानें न सजने के चलते होटल, रेस्तरां व ढाबे पैक हो गए हैं। दशहरा में होटलों और ढाबों में बैठने के लिए जगह नहीं मिल रही है। लोगों की भीड़ देखकर कारोबारी खुश हैं। इससे पहले दशहरा उत्सव में खाने-पीने के लिए एक मार्केट सजती थी, जिसमें चाइनिज खाने से लेकर, चिकन, मांस आदि मिलता था।
विज्ञापन

कुल्लू-भुंतर मुख्य सड़क पर भी खान-पान की दुकानें सजती थी। प्रदर्शनी मैदान में स्थानीय सिड्डू, मोमो आदि की दुकानों में खूब चहल-पहल रहती थी। दशहरा में देवताओं के समक्ष शीश नवाने के लिए हर दिन सैकड़ों लोग ढालपुर मैदान में आ रहे हैं। इसके बाद खाना खाने के लिए लोग होटल, रेस्तरां व ढाबा ढूंढ रहे हैं। ढालपुर में खाने के लिए कुछ न मिलने के चलते सरवरी, लोअर ढालपुर, ढालपुर आदि जगहों में खाने-पीने की दुकानों में खूब चहल-पहल बनी हुई है। होटलों व ढाबों में भारी भीड़ उमड़ रही है। कई ढाबों में तो रात के 12 बजे तक खाने-पीने का सिलसिला चल रहा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि जिस तरह से होटल, ढाबे पैक चल रहे हैं, उससे कोरोना में हुए नुकसान की भरपाई अब हो जाएगी। हालांकि दशहरा उत्सव के आखिरी दो दिनों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। बाजार में खरीदारी करने के लिए भी लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में दीपावली तक बाजार में चहल-पहल रहेगी। उधर, ढाबा संचालक छबील, रमेश ने कहा कि दशहरा के शुरूआती दो दिनों में ही खूब कारोबार चमका है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बीच उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ा था। लेकिन अब उन्हें राहत की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed