फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Chirag Pal was awarded the best student, Aarushi was awarded the best student.

Kullu News: चिराग पाल सर्वश्रेष्ठ छात्र, आरुषि को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब मिला

Fri, 12 Dec 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 12 Dec 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Chirag Pal was awarded the best student, Aarushi was awarded the best student.
लाहौल के गोंधला स्कूल में वा​​र्षिक समारोह में लाहौली डांस प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं।-वीडीओग
गोंधला ने मनाया वार्षिक एवं पारितोषिक वितरण समारोह
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी गोंधला डाॅ ऊषा ने नवाजे होनहार
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गोंधला में शुक्रवार को सालाना समारोह की धूम रही। समारोह में विद्यार्थियों ने लाहौली, नेपाली और पंजाबी कार्यक्रमों से समां बांधा।
कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी ( बीएमओ) गोंधला डाॅ. ऊषा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने होनहारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेने की अपील की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने वर्षभर की गतिविधियों का ब्योरा अभिभावकों के समक्ष पेश किया। रंगारंग कार्यक्रमों पर भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। नौवीं कक्षा के छात्र चिराग पाल को सर्वश्रेष्ठ छात्र और 10वीं कक्षा की छात्रा आरुषि को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब मिला। शैक्षणिक सत्र के लिए छठी कक्षा में स्नेहा, सातवीं कक्षा में अक्षिता और यशस्वी, आठवीं कक्षा में चिराग पाल और कार्तिक नलवा, नौवीं कक्षा में आरुष, अश्विन और आदित्य, दसवीं कक्षा से सारांश, जमा एक कक्षा में महक, जमा दो कक्षा में जिग्मेद को पुरस्कृत किया गया। छात्रा यशस्वी को भी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने के लिए सम्मान मिला। इस दौरान स्कूल एसएमसी अध्यक्ष सुखदीप, गोंधला पंचायत प्रधान सूरज ठाकुर, डाॅ. राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed