फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Chief should clean the tanks in schools twice a month.

Kullu News: स्कूलों में टंकियों को महीने में दो बार साफ करें प्रमुख

Sun, 14 Jul 2024 05:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
Chief should clean the tanks in schools twice a month.
विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को देखते हुए शिक्षा उपनिदेशक ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन

जलजनित रोगों से बच्चों को दूर रखने की तैयारी, स्कूलों का निरीक्षण भी होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था स्कूल प्रबंधन को करनी होगी। विद्यालय में लगी पेयजल की टंकियों की साफ-सफाई हर महीने में दो बार करनी होगी। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को देखते हुए सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं।
बरसात में खराब पेयजल के कारण जलजनित रोग हो जाते हैं। बारिश में गंदा पानी नलों से आ जाता है। ऐसे में विद्यार्थी जलजनित रोगों की चपेट में न आएं, इसके लिए हर माह में कम से कम दो बार पेयजल टंकियों को साफ करना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को मिड-डे मील के दौरान अनुक्रमांक (रोल नंबर के हिसाब) से बैठाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

मिड-डे मील भोजन में पौष्टिक अनाज को शामिल करना अनिवार्य है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकारी और निजी विद्यालयों में पेयजल टंकियों को साफ-सुथरा रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। विद्यालय प्रबंधन को सुनिश्चित करना होगा कि प्रति माह कम से कम दो बार टंकियां साफ की जाएं। कहा कि शिक्षा विभाग की टीम विद्यालयों का औचक निरीक्षण करेगी। खामियां मिलने पर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed