{"_id":"2616714838916b720c63be3040078a73","slug":"charas-recovered-at-bhunter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर में दो लोगों से चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर में दो लोगों से चरस बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 02 Nov 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से दस किलोमीटर दूरी पर स्थित भुंतर में दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने छह सौ ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर मादक पदार्थ निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक भुंतर थाना के तहत चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर बजौरा में चेकिंग के दौरान दो वोल्वो बसों में सवार दो आरोपियों से उक्त चरस पकड़ी गई है।
विज्ञापन
पहले मामले में देर शाम पुलिस ने एक बस को चेकिंग के लिए रोका तो उसमें सवार यूपी के कटरा, आगरा निवासी अरूराग वर्मा पुलिस को बस में चेकिंग करते देख बस से उतरने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे उतरने से पहले बैग चेक करवाने को कहा। चेकिंग के दौरान उससे 290 ग्राम चरस बरामद की गई। वहीं, बजौरा में ही चेकिंग के दौरान बस से दिल्ली जा रहे स्थानीय पुलग निवासी नरेश के कब्जे से 313 ग्राम चरस बरामद की गई। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी का कहना है कि पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि जिले में ऐसा कौन है जो ऐसे तस्करों के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है। नशे के सौदागरों को पुलिस किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन