फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Change in bus timings due to President's visit

राष्ट्रपति के दौरे से बसों के समय में किया बदलाव

Fri, 10 Jun 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Change in bus timings due to President's visit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू/केलांग। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 11 जून को जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति के दौरे पर रहेंगे। ऐसे में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के केलांग डिपो ने बस रूटों की समयसारिणी में फेरबदल किया है।
यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए निगम ने नई समयसारिणी की सूची जारी कर दी है। दौरे के दिन कुछ बसें निर्धारित समय से पहले, तो कुछ बाद में संचालित होंगी। बता दें कि केलांग-चंडीगढ़ बस सुबह 5:30, केलांग-हरिद्वार सुबह 8:15 की बजाय 6:00, केलांग-दिल्ली सुबह 10:30 की बजाय 6:00, किलाड़-कुल्लू दोपहर 2:30, केलांग-धर्मशाला बस दोपहर 3:30, जिस्पा-दिल्ली वोल्वो बस का संचालन मनाली बस अड्डा से किया जाएगा। हालांकि जिस्पा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए जिस्पा से मनाली पहुंचने की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। केलांग-कोकसर-कुल्लू शाम 4:00, सुराल-शिमला शाम 4:30, केलांग-चंडीगढ़ बस शाम 5:30, केलांग-लेह बस सुबह 5:00, केलांग-दारचा सुबह 6:00 बजे, दिल्ली-जिस्पा सुबह 10:30, केलांग-तीनों योचे शाम 4:00 बजे, केलांग-दारचा शाम 5:00, शिमला-सुराल सुबह 7:00 बजे चलेगी। केलांग-खंजर सुबह 8:00, कुल्लू-किलाड़ बस सुबह 9:00, केलांग-उदयपुर सुबह 10:00, 11:30, केलांग-तिंदी दोपहर 12:30, केलांग-त्रिलोकीनाथ-नालडा-उदयपुर दोपहर 2:30, केलांग-उदयपुर शाम 4:30, 5:30, उदयपुर-रिकांगपिओ सुबह 5:00 के स्थान पर 4:15 बजे उदयपुर से रवाना होगी।
विज्ञापन

उदयपुर-केलांग सुबह 7:00, उदयपुर- केलांग सुबह 07:45 बजे, तिंदी-केलांग सुबह 9:30, किलाड़-कुल्लू दोपहर 12:30 बजे, सुराल-शिमला दोपहर 2:00, उदयपुर-केलांग दोपहर 2:30, खंजर-केलांग शाम 4:15, धर्मशाला-केलांग सुबह 2:30, शिमला-किलाड़-सुराल सुबह 3:30, कुल्लू-काजा बस सुबह 4:30 बजे चलेगी। कुल्लू-किलाड़ बस सुबह 5:30, मनाली-कोकसर-केलांग सुबह 6:00, दिल्ली-केलांग सुबह 7:18, रिकोंगपिओ-केलांग सुबह 8:30 मनाली तक चलेगी। कुल्लू-केलांग सुबह 10:52 के स्थान पर 11:30, हरिद्वार-केलांग दोपहर 12:20, नैनगार-मनाली बस का संचालन सिर्फ केलांग तक रहेगा। उधर, किलाड़-कुल्लू बस सुबह 7:00 तथा सुराल-शिमला बस सुबह 9:00 बजे संचालित होगी। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए समय सारिणी में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed