फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Celebrities honored for excellent work on Himachal Day

Kullu News: हिमाचल दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित हुई विभूतियां

Wed, 16 Apr 2025 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 16 Apr 2025 06:01 AM IST
विज्ञापन
Celebrities honored for excellent work on Himachal Day
कुल्लू। हिमाचल दिवस कार्यक्रम के मौके पर जिला प्रशासन कुल्लू ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के हाथों पुरस्कृत किया। इस मौके पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान देने के लिए रोटरी क्लब कुल्लू, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, द री-इमेजन फाउंडेशन के साथ ओम प्रकाश, प्रेम ठाकुर, डोला सिंह महंत को पुरस्कृत किया गया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्मल सिंह, उमा ठाकुर, महेंद्र सिंह, सूरज ठाकुर, प्रवीण कुमार, विजय कुमार, चंद्रलेखा आदि पुलिस जवानों को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भाषा अध्यापक प्रेम सिंह ,सुल्तानपुर स्कूल, कुंदन लाल शर्मा पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने पर अनुज कुमार व आर्यन छात्र पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी को भोपाल में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर पुरस्कृत किया गया है। आर्यन छात्र साई स्टार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को खेल, पल्लवी, नीता देवी, गिरीधर, साक्षी ठाकुर, नताशा मेहर, तेनजिन डोलमा, सेजल ठाकुर, तेजिन बोध, गर्वित ठाकुर, सिद्धार्थ नेगी, साहिल ठाकुर, योगेश कुमार, एल्विन कंवर, आंचल ठाकुर, तनुजा ठाकुर, सुहारी ठाकुर, प्रोमिला ठाकुर, प्रीति ठाकुर, प्रकृति ठाकुर को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत किया गया। इसके साथ राजस्व व्यवस्था को बेहतर तरीके से करने के लिए पटवारी पंकज ठाकुर, सुशील शर्मा, अमन कश्यप, दीपा कुमारी, सोनम शर्मा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य प्रतिभाओं को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed