फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cauliflower knocks, prices fall flat

Kullu News: फूलगोभी की दस्तक, औंधे मुंह गिरे दाम

Fri, 19 Apr 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Cauliflower knocks, prices fall flat
कुल्लू। जिले की सब्जी मंडियों में हरे मटर के बाद फूलगोभी ने भी दस्तक दे दी है। सब्जी मंडी भुंतर, टकोली में स्थानीय फूलगोभी आना शुरू हो गई है। मंडियों में फूलगोभी महज 12 से 15 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है। शुरुआती दौर में किसानों को पिछले साल के मुकाबले आधे दाम मिल रहे हैं। पिछले साल फूलगोभी शुरुआती दौर में 25 से 30 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पंजाब में भी इन दिनों फूलगोभी की फसल निकल रही है। इसके चलते बाहरी राज्यों के व्यापारियों को कुल्लू से लाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। मांग कम होने के कारण मंडियों में मौजूद व्यापारी सस्ते दामों पर ही कुल्लू की फूलगोभी को खरीद रहे हैं। आने वाले दिनों में फूलगोभी के दामों में उछाल आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्तमान में किसानों को जो दाम फूलगोभी के मिल रहे हैं, उससे उन्हें घाटा उठाना पड़ रहा है। किसान सेवक राम, चेत राम और नौले राम ने कहा कि फूलगोभी खेतों में तैयार हो गई है। इसे मंडियों में ला रहे हैं तो कम दाम मिल रहे हैं। फूलगोभी को तैयार होने के बाद निकालना पड़ता है, ऐसा न करने पर यह खराब हो जाती है। उन्होंने कहा कि किसानों को गोभी तैयार करने में दवाइयों आदि पर काफी खर्च करना पड़ता है। कम भाव में बिकने से किसानों को घाटा उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू घाटी में बागवानी के साथ किसान सब्जियों का भी काफी अधिक मात्रा में उत्पादन करते हैं। यहां की आवोहवा सब्जियों के उत्पादन के लिए उपयुक्त है। यहां पर टमाटर, फूलगोभी और मटर की अधिक पैदावार होती है। जिले में करीब 7,000 हेक्टेयर भूमि पर सब्जियों का उत्पादन हो रहा है। किसान हर साल लाखों की कमाई कर रहे हैं।

......

मटर के बाद अब फूलगोभी भी मंडियों में आ रही है। इस बार दाम कम होने के कारण 12 से 15 रुपये प्रतिकिलो तक फूलगोभी खरीदी जा रही है। आने वाले दिनों में फूलगोभी के दामों में उछाल आएगा।
-मानस कुमार सूद, आढ़ती सब्जी मंडी भुंतर
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed