फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cauliflower is being sold at Rs 45 per kg in Bhuntar vegetable market.

Kullu News: भुंतर सब्जी मंडी में 45 रुपये प्रतिकिलो बिक रही फूलगोभी

Wed, 06 Nov 2024 06:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 06 Nov 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Cauliflower is being sold at Rs 45 per kg in Bhuntar vegetable market.
भुंतर सब्जी मंडी में आई मटर की खेप, मटर यहां 120 रूपये प्रतिकिलो बिका है। संवाद
कुल्लू। विंटर सीजन के दौरान लोकल फूलगोभी निकलना शुरू हो गई है। फूलगोभी के किसानों 40 से 45 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिल रहे हैं। मंगलवार को सब्जी मंडी भुंतर में फूलगोभी 45 रुपये प्रतिकिलो बिकी। इस बार फूलगोभी के दाम किसानों को बेहतर मिल रहे हैं। पिछले बार सर्दियों के दौरान निकलने वाली फूलगोभी के किसानों को 25 से 30 रुपये प्रतिकिलो के बीच दाम मिले थे।
विज्ञापन

हालांकि दिसंबर महीने में पंजाब से सब्जियों की सप्लाई आना शुरू हो जाएगी। ऐसे में लोकल सब्जियों के दामों में भी गिरावट आएगी। फिलहाल अभी फूलगोभी के अच्छे दाम मिलने से किसान खुश हैं। सब्जी मंडी भुंतर की बात करें तो यहां पर मंगलवार को हरा मटर 110 से 120 रुपये प्रतिकिलो थोक भाव में ही बिका, जबकि बीन 40 से 45 रुपये प्रतिकिलो, टमाटर 35 से 40 रुपये , शिमला मिर्च 60 से 80 रुपये प्रतिकिलो के बीच बनी हुई है।
विज्ञापन

किसान रेवत राम, अनूप सिंह, सिंघू राम ने कहा कि फूलगोभी को तैयार करने में काफी मेहनत लगती है। साल में दो ही फसलें किसान ले पाता है। दवाइयों व स्प्रे का खर्चा अधिक है, ऐसे में कम दाम में फूलगोभी बिकने से किसानों को घाटा उठाना पड़ता है। पिछले साल के मुकाबले इस बार फूलगोभी के दोगुना दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





इन दिनों पंजाब से फूलगोभी सहित सब्जियों की सप्लाई कम आ रही है। इसके चलते मंडियों में किसानों को फूलगोभी के दाम बेहतर मिल रहे हैं। दिसंबर से पंजाब की सप्लाई बढ़ेगी तो लोकल सब्जियों के दाम पर भी असर पड़ेगा। हरा मटर तीन-चार सप्ताह से 100 के पार बना हुआ है। -मानस कुमार सूद, अध्यक्ष, आढ़ती यूनियन, सब्जी मंडी भुंतर

भुंतर सब्जी मंडी में आई मटर की खेप, मटर यहां 120 रूपये प्रतिकिलो बिका है। संवाद

भुंतर सब्जी मंडी में आई मटर की खेप, मटर यहां 120 रूपये प्रतिकिलो बिका है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed