{"_id":"35923638fc501089c04ddca04591480e","slug":"case-on-rapist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार करने का आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 06 Nov 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू की युवती के साथ एक व्यक्ति ने दुराचार किया है। दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुल्लू की एक युवती ने कुल्लू थाना में उसके साथ एक व्यक्ति द्वारा दुराचार करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने कहा है कि वह कुल्लू दशहरा के लिए आ रही थी कि उसी दौरान मंडी निवासी एक व्यक्ति ने ऑल्टो कार रोकी और उसे कार में बैठा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी उसे मंडी ले गया और एक होटल में ठहराने के बाद उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीरवार देर रात को आरोपी को ठिकाने पर जाकर गिरफ्तार कर लिया। एएसपी कुल्लू निश्चिंत ने बताया कि दुराचार करने वाला आरोपी मंडी का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई करने में जुट गई है।
विज्ञापन