फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Car rolled in ditch, death of Patwari

खाई में लुढ़ी कार, पटवारी की मौत

Sun, 01 Aug 2021 10:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Car rolled in ditch, death of Patwari
लाहौल के रोपसंग में दुर्घटनाग्रसत कार। - फोटो : Kullu
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति में रविवार सुबह सिस्सू के पास एक कार गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में पटवारी की मौत हो गई है। पटवारी सिस्सू में तैनात था। वह सुबह के समय कार में सिस्सू की तरफ जा रहा था। इस बीच हादसे का शिकार हो गया। हादसे में एक अन्य किशोर घायल हुआ है। उसका केलांग अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब सात बजे कार केलांग से सिस्सू की तरफ जा रही थी। इस दौरान जैसे ही यह कार सिस्सू के पास नाले में पहुंची तो अचानक 500 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। इससे टशी निवासी (35) सगनम, जिला लाहौल-स्पीति की मौत हो गई। उरज्ञान (16) निवासी सगनम, जिला लाहौल-स्पीति गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही लाहौल-स्पीति पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया है। हादसे के बाद मृतक के परिजन गहरे सदमे में है। उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में घायल होने वाला का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed