{"_id":"6740b3af73243f0f08006a07","slug":"car-falls-in-lahauls-quaring-one-dead-kullu-news-c-89-1-ssml1012-135353-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौल के क्वारिंग में गिरी कार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौल के क्वारिंग में गिरी कार, एक की मौत
Fri, 22 Nov 2024 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
लाहौल में तोद के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुई कार।-संवाद
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय केलांग से करीब 12 किलोमीटर दूर क्वारिंग गांव के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
गाड़ी क्वारिंग संपर्क सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे जा गिरी। घटना वीरवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट में कार का अचानक बैक होना दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय व्यक्ति ने वीरवार रात 9:05 बजे दूरभाष पर दुर्घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में सवार सोनम को सड़क तक लाया गया और उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग लाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर लिया। पुलिस उप अधीक्षक केलांग राज कुमार ने बताया कि कार बैक होने के कारण यह दुर्घटना हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान लाहौल घाटी की क्वारिंग गांव के सोनम (64) के रूप में हुई है। उधर, स्थानीय विधायक अनुराधा राणा ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
विज्ञापन
--