{"_id":"601bf3d18ebc3e74277524f8","slug":"car-falls-in-katrayin-girl-dies-kullu-news-sml3597925143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटराईं में कार गिरी, युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटराईं में कार गिरी, युवती की मौत
विज्ञापन
मनाली-कुल्लू हाईवे पर दुघर्टनाग्रस्त कार।
- फोटो : Kullu
पतलीकूहल/कुल्लू । एनएच कुल्लू-मनाली में कटराईं के पास बुधवार देर रात कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें 24 वर्षीय युवती की मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
बुधवार देर रात पतलीकूहल पुलिस को सूचना मिली कि कटराईं में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि कार पहाड़ी से टक्कर कर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। पुलिस की टीम मौके पर रवाना हुई। दुर्घटनाग्रस्त कार एचपी-14-8663 के परखच्चे उड़ गए। हादसे में घायल बबली पुत्री बुधराम गांव पिरड़ी तहसील और जिला कुल्लूू (24) को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। यहां चिकित्सकों से उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि हादसा लापरवाही और तेज रफ्तार का लग रहा है। हादसे के सही कारणों तक पहुंचने के लिए गाड़ी की मैकेनिकल रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।