{"_id":"66fa7834673a5a1f860f97a8","slug":"car-collides-with-truck-near-bhootnath-bridge-two-injured-kullu-news-c-89-1-ssml1012-131971-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भूतनाथ पुल के समीप ट्रक से टकराई कार, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भूतनाथ पुल के समीप ट्रक से टकराई कार, दो घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहर के रामशिला में भूतनाथ पुल के समीप ट्रक से एक कार टकरा गई। हादसे में कार चालक सहित अन्य युवक को चोटें आई हैं। दोनों का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। रविवार देर रात करीब 11:45 बजे भूतनाथ पुल के समीप एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इसमें वाहन चालक शुभम (25), निवासी ढालपुर और अन्य युवक सारंग (26) निवासी अपर सुल्तानपुर को चोटें आईं।
घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रामशिला में गेमन पुल से लेकर मार्केट तक दोनों तरफ वाहन खड़े रहते हैं, ऐसे में यहां पर हादसों की आशंका बनी रहती है। इससे पहले भी रामशिला और गेमन पुल के आसपास कई हादसे हो चुके हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। संवाद