फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Car collapses in Lahaul, death of foreigner

लाहौल में कार खाई में गिरी, विदेशी नागरिक की मौत

Thu, 21 Apr 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Car collapses in Lahaul, death of foreigner
लाहौल के सिस्सू के समीप हुए हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। इस हादसे में एक विदेशी पर्यटक की मौत हो ग? - फोटो : Kullu
मनाली/केलांग/ रोहतांग। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के शिटी नाला में कार के गहरी खाई में गिरने से विदेशी नागरिक की मौत हो गई। वीरवार को हुए हादसे में मनाली के पर्यटन कारोबारी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को मिशन अस्पताल मनाली से पीजीआई रेफर किया है। अभी तक दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

मनाली निवासी पर्यटन व्यवसायी शमशेर ठाकुर, विजय निवासी कारदंग लाहौल से मनाली की ओर आ रहे थे। उनके साथ इंग्लैंड का जोविता भी सवार था। सिस्सू के पास शिटी नाला में कार (एचपी 58ए 5664) अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में जोविता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद दोनों को मनाली के मिशन अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही लाहौल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मिशन अस्पताल मनाली में प्राथमिक उपचार के बाद शमशेर ठाकुर को पीजीआई के लिए रेफर किया गया। विजय का मिशन अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शमशेर पर्यटन व्यवसायी के साथ ही समाजसेवी भी हैं। लिहाजा मिशन अस्पताल में काफी संख्या में लोग पहुंचे।

लाहौल के सिस्सू के समीप हुए हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। इस हादसे में एक विदेशी पर्यटक की मौत हो ग?

लाहौल के सिस्सू के समीप हुए हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। इस हादसे में एक विदेशी पर्यटक की मौत हो ग?- फोटो : Kullu

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed