{"_id":"659ede75bd8c9409c40d9ddc","slug":"bypass-will-relieve-manali-from-traffic-jam-kullu-news-c-89-1-ssml1015-14618-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली को जाम से निजात दिलाएगा बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली को जाम से निजात दिलाएगा बाईपास
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन सीजन के दौरान लगने वाले जाम से निजात मिलने की उम्मीद है। इसके लिए फोरलेन पुल से क्लब हाउस तक बाईपास मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। 27 करोड़ की डीपीआर तैयार कर लोक निर्माण विभाग ने मामला वन विभाग को मंजूरी के लिए भेजा है। बाईपास के लिए सैकड़ों पेड़ों को काटा जाएगा, जिसकी वन विभाग से मंजूरी का इंतजार है।
गौरतलब है कि पिछले साल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विंटर कार्निवल में बाईपास की घोषणा की थी। एक साल से इसकी प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। सड़क की निशानदेही ब्यास नदी के तट से होकर की गई है। इसमें कुछ पेड़ों को भी काटा जाना है। लिहाजा मंजूरी के लिए मामला वन विभाग को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही इसका कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि बाईपास के कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि मामला वन विभाग को मंजूरी के लिए भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल 27 करोड़ की डीपीआर बनाई गई है।
आधा घटेगा वाहनों का बोझ
बाईपास बनने के बाद मनाली की सड़कों से वाहनों का आधा बोझ घट जाएगा। हिडिंबा मंदिर, मनु मंदिर मार्ग पर जाम से फंसने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग आसानी से बाजार पहुंच सकेंगे। साथ ही सिस्सू, अटल टनल और सोलंगनाला के लिए भी यह अतिरिक्त मार्ग होगा। इससे हिडिंबा मंदिर से लेकर सोलंगनाला तक हजारों की आबादी को लाभ मिलेगा।