{"_id":"6a05a744c9fa8b836000c39e","slug":"bvoc-students-get-attractive-package-kullu-news-c-89-1-ssml1012-176303-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बीवॉक के विद्यार्थियों को मिला आकर्षक पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बीवॉक के विद्यार्थियों को मिला आकर्षक पैकेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 विद्यार्थियों का नामी कंपनियों में किया गया चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में बैचलर ऑफ वोकेशन विभाग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प बनकर उभरा है। विभाग के मेधावी विद्यार्थियों को देश की अग्रणी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रिलायंस और कैप्सन्स में तीन से चार लाख रुपये तक का प्रतिष्ठित वार्षिक पैकेज मिला है। प्राचार्य डॉ. राकेश राणा, नोडल अधिकारी डॉ. मान सिंह राणा और वरिष्ठ प्रशिक्षक अजय गुलेरिया ने चयनित विद्यार्थियों अरुण, ललित, बसंत, अनुज, नरेश, सौरव, अभिषेक, नवीन, दिशा, लवीना और नेहा को ऑफर लेटर सौंपकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से पारंपरिक पढ़ाई के बजाय सीधे आत्मनिर्भर बनाने वाले इन प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों को चुनने का आह्वान किया। विभाग के वरिष्ठ प्रशिक्षक अजय गुलेरिया ने पाठ्यक्रम की तकनीकी बारीकियों को साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सिद्धांतों के तहत यह पाठ्यक्रम पूरी तरह अनुपालन है, जिसमें उद्योगों की मांग के अनुसार दोनों ट्रेड्स में भिन्न-भिन्न विशिष्ट जॉब रोल्स और ऑन द जॉब ट्रेनिंग दी जाती है। इस कोर्स की सबसे बड़ी मल्टीपल एंट्री और मल्टीपल एग्जिट की सुविधा है। इसके अंतर्गत संबंधित सेक्टर स्किल काउंसिल की ओर से समय-समय पर निष्पक्ष मूल्यांकन किया जाता है। इसके तहत विद्यार्थियों को माह में सर्टिफिकेट, एक वर्ष में डिप्लोमा, दो वर्ष में एडवांस डिप्लोमा और तीन वर्ष पूर्ण करने पर स्नातक की मान्यता प्राप्त उपाधि दी जाती है। प्रशिक्षक अजय गुलेरिया के कहा कि कॉलेज में रिटेल तथा हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म जैसे दो सबसे सेक्टर हैं, जिनमें 40-40 सीटें स्वीकृत हैं।
-- -- -- -- -00000