{"_id":"69f480c4772c46fa970a5f9c","slug":"buyers-started-gathering-at-the-peepal-jatra-fair-businessmen-were-happy-kullu-news-c-89-1-klu1002-175196-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पीपल जातर मेले में जुटने लगे खरीदार, कारोबारी खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पीपल जातर मेले में जुटने लगे खरीदार, कारोबारी खुश
विज्ञापन
कुल्लू। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में आयोजित तीन दिवसीय पीपल जातर मेला संपन्न हो गया। दो दिन लगातार हुई बारिश से कारोबारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण न केवल कारोबार प्रभावित हुआ, बल्कि लोगों को भी जातर तक पहुंचने में परेशानी हुई।
जातर के समापन के बाद शुक्रवार को मौसम पूरी तरह साफ हो गया और खरीदार भी यहां लगी दुकानों की ओर उमड़ने लगे। इससे कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। उन्हें अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है। बीते दो दिनों में बारिश के चलते न तो खरीदार बाजार पहुंच सके और न ही दुकानों पर खरीदारी हो पाई थी।
ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में 28 से 30 अप्रैल तक पीपल जातर मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन हुआ। देवता गौहरी ने अपने अस्थायी शिविर में श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। साथ ही मैदान में जातर के लिए अस्थायी बाजार भी सजाया गया था। जातर में पहुंचे खराहल घाटी के रमेश कुमार और गंगा राम का कहना है कि दो दिन तक हुई बारिश का जातर पर काफी असर पड़ा। कारोबारी सतीश कुमार, सोनू, पंकज सेठी और जीवन ने बताया कि शुरुआत में उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के कारण दुकानों पर खरीदार नहीं पहुंचे, लेकिन अब मौसम साफ होने के बाद मेले में अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है और खरीदारी का दौर शुरू हो गया है। कारोबारियों को 15 मई तक मैदान में दुकानें लगाने की अनुमति दी गई है। संवाद