{"_id":"68cc4078185ea695a403f351","slug":"buses-will-now-go-to-thela-on-the-bijli-mahadev-route-kullu-news-c-89-1-ssml1015-157301-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बिजली महादेव रूट पर अब ठेला तक जाएंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बिजली महादेव रूट पर अब ठेला तक जाएंगी बसें
Thu, 18 Sep 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
हजारों लोगों को होगी सुविधा, पहले शराऊगी मोड़ तक जा रही थीं बसें
भूस्खलन, मलबा आने के कारण सेऊगी और थर्कू में क्षतिग्रस्त है सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय से सटी खराहल घाटी की हजारों की जनता को यातायात सुविधा मिलेगी। अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू से बिजली महादेव रूट पर अब ठेला नामक स्थान तक बस चलेगी।
सड़क भूस्खलन की चपेट में आने से पहले बसें शराऊगी मोड़ तक जा रही थीं। अब सड़क की मरम्मत होने से बसें ठेला तक चलाने की योजना परिवहन निगम ने बनाई है। हालांकि अभी भी दस किलोमीटर का सफर शेष बचेगा लेकिन आधा से ज्यादा सफर बस में तय होने से हजारों ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
भारी बारिश के कारण सेऊगी और थर्कू गांव के समीप धंसने और पहाड़ी से तलबा आने से सड़क संकरी हो गई है। दोनों स्थानों से बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। इस कारण बसों का संचालन शराऊगी मोड़ तक किया जा रहा था। आगे बस न जाने से चंसारी और सेऊगी पंचायत के ग्रामीणों को दिक्कतें हो रही थीं। अब लोक निर्माण विभाग ने ठेला नामक स्थान पर बसों के लिए अस्थायी अड्डा तैयार किया है। इससे अब दोनों पंचायतों के ग्रामीणों के अलावा चताणी पंचायत के लोगों को भी बस सुविधा मिलेगी। उधर, एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि ठेला में बस मोड़ने की व्यवस्था होने पर बस का संचालन वहां तक किया जा सकता है।
विज्ञापन
--
रोगी मोड में फंसी है निजी बस
खराहल घाटी की मुख्य सड़क सेऊगी और थर्कू में क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण बड़े वाहनों की आवाजाही ठप है। बीते 25 अगस्त से एक निजी बस भी रोगी मोड़ में फंसी है। कुल्लू से बिजली महादेव रूट पर रोगी मोड़, थार्ठ और नारी कोट तक बस सेवा जारी रहती है लेकिन बसें दस से 12 किलोमीटर पीछे शराऊगी मोड़ तक जा रही हैं।