{"_id":"66a8bf72727525aee40066a6","slug":"buses-will-go-till-gobha-on-bijli-mahadev-route-kullu-news-c-89-1-klu1001-127761-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बिजली महादेव रूट में गोभा तक जाएंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बिजली महादेव रूट में गोभा तक जाएंगी बसें
विज्ञापन
एचआरटीसी ने लिया निर्णय, पहले रोगीमोड़ से ही लौट जाती थीं बसें
ग्रामीणों सहित श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम की कुल्लू से बिजली महादेव की तरफ दिन के समय जाने वाली बसें भी अब अंतिम स्टेशन गोभा तक जाएंगी। इससे पहले सुबह और शाम के समय ही बसें गोभा तक जाती थीं। अब जनता की मांग पर बसों को दिन के समय भी बिजली महादेव सड़क के अंतिम स्टेशन गोभा तक भेजने का एचआरटीसी ने निर्णय लिया है।
कुल्लू से बिजली महादेव के लिए बस सुबह 9:30 बजे, दोपहर 12:30 बजे, दोपहर 3:15, शाम 5:30 बजे जाती है। ये बसें गोभा से चार किलोमीटर पीछे रोगीमोड़ से मुड़ जाती हैं। शाम 6:30 बजे की बस को ही गोभा तक चलाया जाता है। अगले दिन सुबह 7:30 बजे के बाद यह बस गोभा से कुल्लू के लिए आती है। दिन के समय बिजली महादेव सड़क में रोेगीमोड़ से आगे धार्ठ गांव तक सिर्फ निजी बसें ही चलती हैं। ऐसे में लोगों की मांग थी कि बिजली महादेव सड़क के अंतिम स्टेशन गोभा तक बसों को चलाया जाए।
बस चलने से बिजली महादेव की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी। बिजली महादेव जाने वाले श्रद्धालुओं को या तो चंसारी में उतरना पड़ता है, या फिर रोगीमोड़ में। यहां से उन्हें तीन से चार किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ता है। सावन महीने में इन दिनों सैकड़ों की संख्या में वाहनों में श्रद्धालु बिजली महादेव पहुंच रहे हैं। स्थानीय निवासी ईश्वरी राम, रामनाथ आदि ने कहा कि बिजली महादेव आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे अपने वाहन सड़क में पार्क न करें, पार्किंग में लगाएं। इससे एचआरटीसी बस की आवाजाही में किसी तरह की बाधा न आए। एचआरटीसी के बस अड्डा इंचार्ज कुल्लू मनोज शर्मा ने कहा कि सोमवार को भी दिन के समय गाड़ी गोभा तक बसें भेजी गई थीं लेकिन जाम के चलते गाड़ी समय पर वापस नहीं आ पाई। उन्होंने कहा कि सावन महीने के बाद बिजली महादेव सड़क में ट्रैफिक घटने पर ही राहत मिल सकेगी। संवाद