फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Buses to Kullu resumed via Atal Tunnel

Kullu News: अटल टनल के रास्ते कुल्लू के लिए फिर दौड़ने लगीं बसें

Fri, 10 Oct 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 10 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Buses to Kullu resumed via Atal Tunnel
कुल्लू से केलांग के लिए रवाना ​होती निगम की बस। संवाद
अटल टनल के रास्ते कुल्लू के लिए फिर दौड़ने लगीं बसें
विज्ञापन

तीन दिन बाद बसों की आवाजाही शुरू होने से लोगों ने ली राहत की सांस
बर्फबारी से सड़कें बंद होने के कारण लोगों को टैक्सियों में करना पड़ा सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल- स्पीति)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के केलांग डिपो ने बारिश, बर्फबारी के तीन दिन बाद फिर से बस सेवाएं शुरू कर दी हैं।
शुक्रवार से लाहौल घाटी की मुख्य सड़कों के साथ अटल टनल रोहतांग के रास्ते लाहौल और कुल्लू के बीच बसें शुरू होने से घाटी के लोगों के साथ प्रवासी कामगारों ने राहत की सांस ली है। हालांकि निगम प्रबंधन ने वीरवार को भी 1:30 बजे एक बस केलांग से कुल्लू और उदयपुर से केलांग के बीच ट्रायल पर बस चलाई थी।
सड़क बस संचालन के लिए उपयुक्त होते ही निगम प्रबंधन ने शुक्रवार से लाहौल की मुख्य सड़कों के साथ अटल टनल रोहतांग से बसों को चलाने का निर्णय लिया। बर्फबारी होने से घाटी के जरूरतमंद लोगों को लाहौल-कुल्लू के बीच टैक्सियों में सफर करना पड़ा। लोगों को टैक्सियों में महंगा सफर करना पड़ा। महिला यात्रियों को बस किराये में 50 फीसदी की छूट है। एचआरटीसी के केलांग डिपो के अड्डा प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि घाटी की मुख्य सड़कों के साथ अटल टनल रोहतांग होकर बसें चल पड़ी हैं।
विज्ञापन

--
सुबह 8:15 पर हरिद्वार के लिए दौड़ेगी पहली बस
प्रकाश चंद ने बताया कि केलांग से हरिद्वार पहली बस सुबह 8:15 बजे, दूसरी बस केलांग-दिल्ली 10:00 बजे, केलांग- कुल्लू दोपहर बाद 1:30 बजे, चौथी बस केलांग-शिमला शाम 4:30 बजे और पांचवीं बस केलांग से कुल्लू के लिए 5:30 बजे रवाना हाेगी। कुल्लू से केलांग के लिए पहली बस सुबह 7:18 बजे, दूसरी बस 8:30, तीसरी बस 9:30 और चौथी बस दोपहर बाद 12:20 मिनट व कुल्लू से केलांग के लिए 4:04 मिनट पर बस प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि बसों का संचालन मौसम और सड़क की स्थिति पर निर्भर रहेग।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed