फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Buses started running regularly on local routes after five days

Kullu News: पांच दिन बाद स्थानीय रूटों पर नियमित चलीं बसें

Thu, 04 Jan 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 04 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Buses started running regularly on local routes after five days
पेट्रोल-डीजल के टैंकर पहुंचने पर पेट्रोल पंपों से कम हुई वाहनों की कतारें।
कुल्लू। जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त आपूर्ति होने के बाद स्थिति सामान्य हुई है। पांच दिन बाद वीरवार को एचआरटीसी और निजी बस ऑपरेटरों ने सभी स्थानीय रूटों पर बस सेवाएं आरंभ कर दीं।
विज्ञापन

समयसारिणी के अनुसार बसें चलने से यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है। पूर्व में पेट्रोल-डीजल की कमी के चले रूट समायोजित कर बसें चलाई जा रही थीं। इससे यात्रियों को पैदल ही कई किलोमीटर सफर करना पड़ रहा था। इस कारण आवश्यक कामकाज निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अब हालात सामान्य होने से परेशानियां कम हुई हैं। निजी और व्यावसायिक वाहन चालकों ने भी पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति होने से राहत की सांस ली है। डीजल न मिलने से हिमाचल पथ परिवहन निगम और निजी ऑपरेटरों ने बस रूटों में कटौती की और बसों का संचालन समायोजित कर किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल की किल्लत से जिले में 100 स्थानीय रूट प्रभावित हो गए थे। अब वीरवार से स्थिति में सुधार आया है। परिवहन निगम और निजी ऑपरेटरों ने सभी रूट बहाल कर दिए हैं। उधर, पेट्रोल पंपों पर भी डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति होने से वाहनों की लाइनें कम हो गई हैं। निजी बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष रजत जंबाल ने कहा कि वीरवार को स्थानीय और जिले के बाहर के सभी रूटों पर बसें भेजी गई हैं।

...
जिला कुल्लू में डीजल के दो टैंकर और पहुंचे हैं। इससे डीजल की समस्या हल हुई है। निगम की बसें स्थानीय और लंबे रूटों पर पूर्व की भांति संचालित की जा रही हैं।
-डीके नारंग, मंडलीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed