फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bus stuck in debris on road for five hours

सड़क पर मलबे में पांच घंटे फंसी बस

Sat, 02 Jul 2022 09:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Bus stuck in debris on road for five hours
बारिश से सड़क पर आए मलबे से पांच घंटे तक फंसी निगम की बस। संवाद। - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में मानसून ने दस्तक दे दी है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के बीच भी सफर करना मुश्किल हो गया है। जिलाभर में शनिवार तड़के बारिश हुई, जिससे सड़क पर बारिश के कारण मलबा, पत्थर आने से राणाबाग-काड़ीबाग-बलेहड़ सड़क पर पांच घंटे तक बस फंसी रही।

कैंशल शिल्ह जगह पर बारिश से मलबा आने से करशाला बस सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक फंसी रही। हल्की बारिश ने लोक निर्माण विभाग की तैयारियों की पोल खोल दी है। मलबे को हटाने में पांच घंटे लगे। बस में कई सरकारी कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद थे, जो फंसे रहे। राणाबाग-काड़ीबाग-बलेहड़ सड़क पर पहाड़ी से पत्थर गिरने और निगम के बस चालक को भारी परेशानी से गुजरना पड़ा। एक दशक पुरानी सड़क अभी भी पक्की नहीं हो पाई है। सड़क पर निकासी न होने से बारिश का पूरा पानी सड़क पर बहता रहा। बस में बैठे स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों को बस से उतर सड़क पर पत्थरों को हटाना पड़ा। खेम राज, टेक सिंह, पूर्ण चंद, बेली राम, कुमार सिंह तथा निका राम ने कहा कि शनिवार सुबह हुई बारिश से राणाबाग-काड़ीबाग-बलेहड़ सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे पड़ गए हैं। क्षेत्र के सैकड़ों बागवानों को भी सड़क ही हालत को देखकर चिंता सताने लगी है। उन्होंने कहा कि सड़क की जल्द टारिंग की जाए और गड्ढों को जल्द भरा जाएगा। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ज्ञान भारती ने कहा कि बस टारिंग की प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed