{"_id":"69ea56d7f7a4745c1b058936","slug":"bus-service-stopped-in-khenernala-due-to-lack-of-road-crossing-kullu-news-c-89-1-ssml1015-174573-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: खनेरनाला में सड़क पर डंगा न होने के कारण बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: खनेरनाला में सड़क पर डंगा न होने के कारण बस सेवा बंद
विज्ञापन
कुल्लू। माशनूनाला से रोहाचला सड़क पर चलने वाली बस सेवा को एचआरटीसी ने बंद कर दिया है। पिछले तीन दिन से निगम की बस इस मार्ग पर नहीं चल रही है। खनेरनाला के पास सड़क पर डंगा न होने के कारण एचआरटीसी ने बस सेवा रोक दी है। इससे पहले कुल्लू-आनी वाया शुश रूट की बस भी एचआरटीसी कुल्लू ने बंद कर दी थी। रघुपुर घाटी की सात पंचायतों को सुविधा देने वाली इस बस सेवा के बंद होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ-साथ मंडी, उपमंडल आनी और शिमला पहुंचना अब चुनौती बन गया है। खासकर मरीजों के लिए कुल्लू, रामपुर और शिमला पहुंचना मुश्किल हो गया है। घाटी के लोगों को अब बस पकड़ने के लिए आठ से दस किलोमीटर दूर तक टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी मनोहर लाल, खेम राज, किशोरी लाल, उगम राम, सोहन लाल, प्रेम लाल और केहर सिंह ने बताया कि 2025 की आपदा के बाद बड़ी मुश्किल से बस सेवा शुरू हुई थी, लेकिन अब सड़क की बदहाल स्थिति के कारण इसे फिर बंद करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को प्राथमिकता के आधार पर खनेरनाला के इस खराब हिस्से को जल्द ठीक करना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं, एचआरटीसी का कहना है कि नाले के पास सड़क धंसने से हादसे का खतरा बना हुआ है। पिछले सप्ताह कुल्लू-आनी से शुश रूट की बस भी यहां बाल-बाल हादसे का शिकार होने से बची थी। इसी को देखते हुए बस सेवा बंद की गई है। जैसे ही सड़क पर डंगा तैयार हो जाएगा, बस सेवा फिर शुरू कर दी जाएगी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि सड़क पर डंगा लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है और यह काम तीन से चार दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। संवाद