फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bus service started on Manali-Kullu highway

Kullu News: मनाली-कुल्लू हाईवे पर बस सेवा शुरू

Sun, 04 Feb 2024 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 04 Feb 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bus service started on Manali-Kullu highway
अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर श्निवार को हो रही ताजा बर्फबारी।-संवाद
मनाली (कुल्लू)। भारी बर्फबारी के बाद अब मनाली में जनजीवन सामान्य होने लगा है। शनिवार को कुल्लू-मनाली हाईवे पर बस सेवा बहाल हो गई। चढ़ाई में स्किड होने के कारण वोल्वो बसें क्लाथ से आगे नहीं आ पाईं और पर्यटकों को इससे आगे अपने होटलों तक निजी वाहनों में आना पड़ा। पांच दिन से हाईवे पर बस सेवा बंद थी।
विज्ञापन

वामतट मार्ग पर अभी भी नग्गर तक ही बसें चल पा रही हैं। प्रशासन ने सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया हुआ है। हिडिंबा मंदिर, कुल्लू-मनाली वामतट पर लोक निर्माण विभाग की मशीन बर्फ हटाने में जुटी रही। दोपहर बाद नगर परिषद ने भी बर्फ हटाने का कार्य तेज किया।
विज्ञापन

शहर की सड़कों में जेसीबी लगाकर बर्फ हटाई जा रही है। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा स्वयं बर्फ हटाओ अभियान की निगरानी कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने हिडिंबा मंदिर और मनाली शहर की सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बर्फ हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही जनजीवन सामान्य हो जाएगा। उन्होंने बताया कि बसें मनाली तक आ रही हैं। रविवार से वोल्वो बसें भी मनाली तक आ जाएंगी। सोलंगनाला की ओर सिर्फ फोर बाई फोर वाहन भेजे जा रहे हैं। अटल टनल भी लाहौल घाटी की ओर जाने वाले स्थानीय लोगों और लाहौल से मनाली आने वालों के लिए बहाल हो गई है। हालांकि, इस मार्ग पर सिर्फ आपातकाल में ही फोर बाई फोर वाहनों में सफर किया जा सकेगा। फोर बाई फोर वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed