{"_id":"68c5aa21202bdb38330ac775","slug":"bus-service-started-between-keylong-manali-through-atal-tunnel-kullu-news-c-89-1-klu1001-156913-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अटल टनल से होकर केलांग-मनाली के बीच बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अटल टनल से होकर केलांग-मनाली के बीच बस सेवा शुरू
Sat, 13 Sep 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
अटल टनल साउथ साउथ पोर्टल के समीप केलांग से मनाली की तरफ रवाना हुई निगम की बस ।-संवाद
तीन सप्ताह बाद बस सेवा शुरू होने से मिली राहत
टैक्सियों के भारी-भरकम किराये से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग/सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। आपदा के बाद मौसम खुलते ही लाहौल घाटी में 21 दिन बाद बस सेवा शुरू हो गई है। इससे लोगों को राहत मिली है।
अटल टनल रोहतांग से होकर केलांग-मनाली के बीच परिवहन निगम के केलांग डिपो ने शनिवार को बस सेवा शुरू की। बीते 24 अगस्त को बाढ़ और भूस्खलन के कारण अटल टनल से होकर लाहौल का संपर्क कट गया था। इसके बाद बीआरओ ने कड़ी मशक्कत से साउथ पोर्टल से मनाली तक सड़क बहाल की। सड़क बहाल होते ही निगम ने बसें चला दी हैं। बस सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी।
खासकर मनाली से लाहौल जाने और लाहौल से मनाली आने के लिए टैक्सियों के भारी-भरकम किराये से लोगों को निजात मिलेगी। बसें न चलने के कारण मजबूरी में लोग टैक्सियों में महंगा सफर करने को मजबूर थे। बस सेवा शुरू होने के बाद अब लाहौल के लोग राहत महसूस करने लगे हैं। परिवहन निगम के केलांग के अड्डा प्रभारी प्रकाश शर्मा ने कहा कि केलांग से मनाली सुबह 10:15 बजे और मनाली से केलांग के लिए सुबह 8:15 बजे बसें चलाई जा रही हैं। बस सेवा शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब तक लोग टैक्सियों में सफर कर रहे थे। सड़कों की स्थिति को देखते हुए निगम अन्य रूटों की बसों को भी चलाएगा। लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि सड़कों की हालत सुधरने के बाद बसों की संख्या और लंबी दूरी की सेवाओं को भी धीरे-धीरे बहाल किया जाएगा।
--