{"_id":"58bc38444f1c1b056de7e7bc","slug":"bus-service-started-after-two-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह बाद जलोड़ी दर्रा होकर दौड़ी निगम की बस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह बाद जलोड़ी दर्रा होकर दौड़ी निगम की बस
ब्यूरो/अमर उजाला/कुल्लू
Updated Sun, 05 Mar 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
HRTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह्य सराज को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला औट-बंजार-सैंज हाइवे-305 पर निगम की बस सेवा शुरू हो गई है। रविवार को जलोड़ी दर्रा होकर निगम की बस गुजरी तो बाह्य सराज की जनता के साथ दर्रा में कारोबार कर रहे कारोबारियों में खुशी लहर दौड़ पड़ी। दो माह बाद निगम की बस सेवा से घाटी की 58 पंचायतों के साथ किन्नौर, रामपुर, कुमारसैन तथा करसोग के लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
मौसम साफ रहा तो अगले दो-तीन दिन के भीतर कुल्लू और बाह्य सराज की विभिन्न जगहों के लिए चलने वाली निगम की बसों को भी शुरू किया जाएगा। हालांकि, कुल्लू से जाओं के बीच एक निजी बस सेवा दो सप्ताह पहले से ही आरंभ कर दी है, लेकिन अब एचआरटीसी बस के चलने से लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में आसानी होगी। घाटवासियों ने खुशी जताते हुए प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और एनएच अथॉरिटी का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
क्षेत्रवासी प्रेम साहसी, लाल चंद ठाकुर, जगदीश ठाकुर, गोविंद सिंह ठाकुर, तेज राम ठाकुर, हीरा लाल, निक्का राम, प्रेम ठाकुर, जोगिंद्र शुक्ला ने कहा कि जलोड़ी दर्रा छह जनवरी को भारी बर्फबारी के कारण बंद हो गया था और लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचना मुश्किल भरा हो गया है। हालांकि, निगम की कुल्लू-जाओं बस सेवा वाया करसोग होकर शुरू की थी, लेकिन सफर लंबा होने से लोगों को धन के साथ-साथ समय की बर्बादी का नुकसान भी उठाना पड़ रहा था। इधर, एचआरटीसी आरएम कुल्लू पवन कुमार शर्मा ने कहा कि रविवार को निगम की कुल्लू-जाओं वाया जलोड़ी दर्रा होकर बस सेवा को शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द कुल्लू-दलाश तथा कुल्लू-आनी रूट की बसों को भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन