{"_id":"641f294c12887762dd044224","slug":"bus-parked-in-forest-due-to-bad-road-passengers-upset-kullu-news-c-19-1-100600-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सड़क खराब होने से जंगल में खड़ी कर दी बस, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सड़क खराब होने से जंगल में खड़ी कर दी बस, यात्री परेशान
Sat, 25 Mar 2023 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 25 Mar 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
मशनूनाला से जुहड़ रूट पर गई निगम की बस जंगल में पार्क।
कुल्लू। जिला कुल्लू के बाह्य सराज की रघुपुर घाटी के मशनूनाला से जुहड़ रूट पर आई निगम की बस खराब सड़क के कारण जंगल में खड़ी करनी पड़ी। इससे बस में सवार यात्रियों को बारिश में परेशानी का सामना करना पड़ा।
आनी से रवाना हुई बस 7 बजे के आसपास जुहड़ पहुंचती है। झरौण नामक गांव के पास जंगल में बस को चालक ने खड़ी कर दिया। बारिश में स्किड होने पर बस को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। ऐसे में आनी से आईं सवारियों अर्जुन, उगम राम, रानू, लक्की, अनीता, सिमरन, रिधिमा व सरसा को रघुपुरघाटी के अंतिम गांव फनौटी और जुहड़ जाना था।
चालक के बस खड़ा करने से सवारियां परेशान हुईं। इनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे। अंधेरा होने के चलते सवारियों को टैक्सी बुलानी पड़ी। सवारियों ने कहा कि बस चालक ने यहां से आगे बस ले जाने में मना कर दिया। मशनूनाला से लेकर जुहड़ तक लोक निर्माण की सड़क की हालत इतनी दयनीय है कि अकसर निगम की बसें आधे रास्ते में खड़ी हो जाती हैं।
विज्ञापन
सड़क में कई जगहों पर गड्ढे तो कहीं दलदल बनी है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से कई बार इस बारे में शिकायत की, लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही है। गुस्साए लोगों ने अब लोक निर्माण के खिलाफ सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। चमन लाल तथा सोहन लाल ने कहा कि विभाग और एचआरटीसी की अनदेखी से लोगों को रात के अंधेरे में परेशान होना पड़ रहा है।
पिछले हफ्ते भी खनेरनाला में बस के दलदल में फंसने से लोगों को छह किमी तक जंगल के रास्ते पैदल आना पड़ा था। उधर, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग और परिवहन निगम से इस बारे में पूछा जाएगा। एचआरटीसी डिपो रामपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कश्यप ने कहा कि इस बारे में चालक से रिपोर्ट मांगी जाएगी। अगर गलती पाई जाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद