{"_id":"641c9298c4eb05ddd20b9034","slug":"bus-not-going-till-gahar-village-people-upset-kullu-news-c-19-1-97671-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: गाहर गांव तक नहीं जा रही बस, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: गाहर गांव तक नहीं जा रही बस, लोग परेशान
Thu, 23 Mar 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। गाहर रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस गाहर गांव तक नहीं पहुंच रही है। बस को गांव से करीब तीन किलोमीटर पीछे से ही मोड़ा जा रहा है। यहां से यात्रियों को पैदल ही अपने गंतव्यों के लिए जाना पड़ रहा है।
गाहर गांव तक बस के नहीं पहुंचने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बताया जा रहा है कि भूमि को लेकर विवाद के चलते बस आगे नहीं जा पा रही है। कुल्लू से सेउबाग, गाहर, फाड़मेह की तरफ के लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए एचआरटीसी ने बस चलाई है। बस तय समय पर कुल्लू से चल भी रही है लेकिन भूमि के विवाद के कारण गंतव्य नहीं पहुंच रही है।
इससे पहले भी सड़क निर्माण के दौरान भूमि को लेकर विवाद सामने आया था। एक बार फिर विवाद सामने आने के बाद अब एचआरटीसी बस गंतव्य नहीं पहुंच रही है।
इस संबंध में गाहर पंचायत के प्रधान रोहित वत्स धामी ने कहा कि इसके लिए एक कमेटी का गठन होना था, जो अभी तक नहीं हुआ है। समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। हिमाचल पथ परिवहन कुल्लू के मंडलीय प्रबंधक डीके नारंग का कहना है कि फिलहाल गाहर और फाड़मेह की तरफ जाने वाली बस को गंतव्य से पीछे तक ही भेजा जा रहा है। संवाद