फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bus facility closed again between Manali-Kullu, many villages in darkness due to closure of 59 transformers

Kullu News: मनाली-कुल्लू के बीच बस सुविधा फिर बंद, 59 ट्रांसफार्मर बंद होने से अंधेरे में कई गांव

Sun, 04 Feb 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 04 Feb 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bus facility closed again between Manali-Kullu, many villages in darkness due to closure of 59 transformers
लाहौल के पागल नाला के समीप हुई ताजा बर्फबारी।-संवाद
कुल्लू। जिले में एक बार फिर मौसम के बिगड़ने से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कुल्लू, मनाली और लाहौल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। जिले के निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो रही है। इससे तापमान भी लुढ़क गया है। बारिश-बर्फबारी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बहाली के कार्य भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन

जिले में अभी भी 59 के करीब ट्रांसफार्मर बंद होने से सैकड़ों गांवों में बिजली नहीं है। मोबाइल फोन की बैटरी तक खत्म हो गई है। साथ ही जिले में दो हाईवे समेत 71 सड़कें अवरुद्ध हैं। कुल्लू-मनाली के बीच भी बस सुविधा बंद हो गई है। बिजली न होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मोमबत्तियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोबाइल की बैटरी और चार्जिंग लाइटें चार्ज करने के लिए मीलों की दौड़ लगानी पड़ रही है। मनाली मंडल में ही 39 ट्रांसफार्मर बंद हैं। वशिष्ठ, अलेउ, प्रीणी, जगतसुख, बुरूआ, काथीकुकड़ी, पलचान आदि क्षेत्रों में बिजली नहीं है। दुर्गम गांव मलाणा और दलीघाट में भी बिजली गुल है। बंजार, शिलागढ़ और रैला क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू मंडल में मणिकर्ण-बरशैणी, दोहरानाला-बाराहार, दड़का-भूमतीर, रूजग-शांलग, कुल्लू-शिल्हबधाणी, छरोड़नाला-कशावरी, त्रैहण-नरोगी, छरोड़नाला-भ्रैंण सहित 11 सड़कें, बंजार मंडल में 16, मनाली मंडल में सबसे अधिक 23, निरमंड मंडल में 21 सड़कें बाधित हैं। लोक निर्माण विभाग की मशीनें सड़कों को बहाल नहीं कर पाईं। मौसम खुलने पर लोक निर्माण विभाग सड़कों को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर चलाएगा।

......
बिजली, पानी, सड़कों को सुचारु करने के लिए विभागों को निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन पटरी पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-अश्वनी कुमार, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, कुल्लू

.....
बिजली बहाली में डटे रहे कर्मचारी
खराब मौसम रहने के बीच बिजली आपूर्ति सुचारु करने में बिजली बोर्ड को मुश्किलें आ रही हैं। बारिश के बीच भी बिजली बोर्ड के कर्मचारी बिजली बहाली में डटे रहे। बर्फबारी से बंद हुए 550 ट्रांसफार्मर में से अब तक करीब 500 ट्रांसफार्मर को सुचारु कर दिया गया है।
000

लाहौल के पागल नाला के समीप हुई ताजा बर्फबारी।-संवाद

लाहौल के पागल नाला के समीप हुई ताजा बर्फबारी।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed