फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BRO's machine reached Koksar after two weeks

Kullu News: दो सप्ताह के बाद कोकसर पहुंची बीआरओ की मशीन

Mon, 07 Apr 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 07 Apr 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
BRO's machine reached Koksar after two weeks
रोहतांग दर्रा को फतह करने के लिए 20 किलोमीटर की दूरी शेष
विज्ञापन

डिम्फुक, रमथांग और कोकसर में बिजली बहाल करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। लाहौल की तरफ से रोहतांग दर्रा को बहाल करने में जुटी सीमा सड़क संगठन की मशीनरी कोकसर पहुंच गई है। बीआरओ को टनल के नॉर्थ पोर्टल से कोकसर पहुंचने में लगभग दो सप्ताह का समय लगा है। बीआरओ की 70 आरसीसी की मशीन के कोकसर पहुंचने से अब पर्यटक भी जल्द बर्फ में अठखेलियां करते नजर आएंगे।

छह अप्रैल शाम तक बीआरओ ने डिंफुक नाला के 400 मीटर और 30 से 40 फीट ऊंचे हिमखंड को भेदकर कोकसर के समीप पुल तक अपनी मशीनरी पहुंचा दी थी। सोमवार को अभियान में तेजी लाते हुए टीम कोकसर बाजार से आगे बढ़ ग्रांफू की तरफ निकली है। अब बीआरओ को रोहतांग दर्रा फतेह करने के लिए 20 किलोमीटर से भी कम की दूरी तय करनी है। इसके लिए बीआरओ की चार मशीनें बर्फ हटाने में लगी है। बीआरओ को आगे की डगर आसान नहीं है। 20 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 10 से 20 फीट ऊंची बर्फ की दीवार को हटाना होगा। इसके अलावा घुमावदार सड़क पर कई जगह भारी और कई स्थानों पर सामान्य हिमखंडों को काटकर यातायात बहाल करना होगा। कोकसर पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की और बीआरओ के अधिकारी सहित कर्मियों का आभार जताया है। कोकसर पंचायत के प्रधान सचिन मिरुपा, उपप्रधान प्रदीप सहित जिप सदस्य निर्मला ने भी कोकसर पहुंचने पर बीआरओ की 70 आरसीसी का धन्यवाद किया है। ग्रामीण दोरजे, टशी, अनिल, सुनील ने लोकनिर्माण विभाग को डिंफुक से कोकसर गांव दो किलोमीटर संपर्क सड़क को जल्द बहाल करने की मांग की है। डिंफुक, रमथांग और कोकसर कर लिए बिजली और फोन सुविधा भी जल्द बहाल कर राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed