फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BRO's rescue team will be honored on August 15

बीआरओ की रेस्क्यू टीम को 15 अगस्त को करेंगे सम्मानित

Mon, 02 Aug 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
BRO's rescue team will be honored on August 15
लाहौल के उदयपुर उपमंडल में राहत कार्य में जुटे बीआरओ के मजदूर। - फोटो : Kullu
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। बीआरओ के अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय कार्यों के लिए 15 अगस्त के दिन सम्मानित किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्यों के साथ अन्य कार्यों में बीआरओ के जवान मुस्तैदी से मोर्चा संभाले हुए हैं।
विज्ञापन

मंत्री सोमवार को मूरिंग पंचायत के अंतर्गत आने वाले दुर्गम नैनगार गांव स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। उन्हें मूरिंग से नैनगार गांव तक जाने के लिए करीब 15 किमी पैदल सफर किया। क्षेत्र में स्थिति का जायजा लेने के बाद मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मूरिंग-नैनगार सड़क को दिन-रात एक कर बहाल करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि मूरिंग-नैनगार सड़क चौखंग, छोगरिंग, गवाहड़ी, नैनगार गांव को जोड़ती है। मंत्री मारकंडा के नैनगार पहुंचने पर लोग बहुत उत्साहित हैं। लोगों ने मंत्री मारकंडा के समाने समस्याएं भी रखी। उन्होंने जाहलमा नाले में बीआरओ की ओर से बनाई जा रही अस्थायी सड़क का निरीक्षण किया। बीआरओ के अधिकारियों की पीठ थपथपाते हुए मंत्री ने जालहमा और शांशा नाले में सोमवार शाम तक सड़क बहाल करने का आग्रह किया। इससे घाटी के किसानों की नगदी फसलें शीघ्र मंडियों तक पहुंचाई जा सकेगी। तांदी पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेश कुमार ने बीआरओ के कार्यों की सराहना की है। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल घाटी के सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान नायब तहसीलदार उदयपुर रामचंद, लोनिवि अधिशासी अभियंता बीसी नेगी, टीएससी शमशेर सिंह झेंग उपस्थित रहे। उधर, एसडीएम उदयपुर राज कुमार ठाकुर ने सोमवार को मयाड़ घाटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों को प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed