फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BRO does not even have a dozer

बीआरओ के पास एक डोजर तक नहीं

Thu, 29 Jul 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
BRO does not even have a dozer
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बाढ़ की त्रासदी के बाद हालात सामान्य होने में अभी वक्त लग सकता है। उदयपुर और जाहलमा के बीच बीआरओ का बहाली कार्य धीमा चल रहा है। हालात ऐसे हैं कि बीआरओ के पास सड़कों को बहाल करने के लिए एक डोजर तक नहीं हैं। ऐसे में जेसीबी के मदद से सड़कों को बहाल करने का काम चल रहा है। हालांकि तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा पिछले तीन दिनों से बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन के साथ डटे हुए हैं।
विज्ञापन

रंगवे नाले को बहाल करने के बाद प्रशासन ने फिलहाल शांशा नाले में वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। जाहलमा नाले में अभी तक कोई काम शुरू नहीं हुआ है। यहां फंसे हुए लोग जान जोखिम में डाल कर नाले को आरपार कर रहे हैं। इस दौरान कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों की सुविधा के लिए जाहलमा पंचायत के उपप्रधान रणजीत, बिट्टू बांस, बिमल और राजेंद्र यंगथगी ने नाले में अस्थायी पुलिया लगाने का प्रयास किया। लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण पुलिया नहीं लगा सके। ऐसे में लोग बिना किसी प्रशासनिक मदद के खुद ही जान जोखिम में डाल कर नाले को पार कर रहे हैं। मयाड़ घाटी के चंगुट और चुरपुुट में प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। मंत्री रामलाल मारकंडा ने कहा कि पट्टन घाटी में फंसी गोभी और मटर की फसलों को स्पेन तार और पुलिया की मदद से निकाला जाएगा। शांशा नाले में पुलिया के साथ तार स्पेन लगाया जाएगा। शांशा और थिरोट के बीच अभी भी सैकड़ों लोग फंसे हैं। कई इलाकों में ग्रामीण इन फंसे लोगों के लिए खाने का इंतजाम कर रहे हैं। लाहौल-स्पीति एकता मंच के अध्यक्ष सुदर्शन जस्पा ने कहा कि आपदा के समय जिस गति से राहत कार्य होने चाहिए, वह नहीं हो पा रहा है। आपदा के तीसरे दिन बीआरओ ओर प्रशासन की टीम जाहलमा पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed