{"_id":"67f404fa2cb62c3a6002f839","slug":"bro-convoy-reached-rahalafal-from-manali-to-restore-rohtang-pass-kullu-news-c-89-1-ssml1012-144964-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रोहतांग दर्रा को बहाल करने मनाली से राहलाफाल पहुंचा बीआरओ का काफिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रोहतांग दर्रा को बहाल करने मनाली से राहलाफाल पहुंचा बीआरओ का काफिला
Mon, 07 Apr 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 07 Apr 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
लाहौल में बर्फ के बीच स्की का लुत्फ उठाते पर्यटक।-संवाद
15 से 20 फीट ऊंची बर्फ की दीवारों को हटाकर आगे बढ़ रही है टीम
रोहतांग दर्रा की बहाली में लगे हैं बीआरओ के 50 मजदूर और पांच मशीनरी
संवाद न्यूज एंजेसी
मनाली (कुल्लू)। समुद्रतल से 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। बर्फबारी अधिक होने के कारण इस साल रोहतांग बहाली में समय लग सकता है। इस साल रोहतांग में भारी बर्फबारी हुई है।
बीआरओ की टीम 15 से 20 फीट की ऊंची बर्फ की दीवार को काटते हुए आगे बढ़ रही है। सोमवार को बीआरओ की टीम मनाली की तरफ से राहलाफाल पहुंची है। रोहतांग की बहाली के लिए बीआरओ के 50 जवान और पांच मशीनरी लगाई गई है।
मौसम ने साथ दिया तो मई के दूसरे सप्ताह के बाद पर्यटक रोहतांग दर्रा का दीदार कर सकेंगे। अटल टनल बनने से पर्यटक लाहौल घाटी में बर्फ का आनंद ले रहे हैं। गर्मियों में रोहतांग दर्रा पर्यटकों की पहली पसंद रहता है। मनाली आने वाले अधिकतर पर्यटक रोहतांग दर्रे के दीदार को प्राथमिकता देते हैं। इस साल रोहतांग में मार्च तक अंत तक बर्फबारी हुई है। कुछ स्थानों पर हिमस्खलन हुआ है। इससे रोहतांग बहाल करने का कार्य में देरी हो रही है।
विज्ञापन
बीआरओ का काफिला राहलाफाल के समीप पहुंच गया है। रोहतांग दर्रा के रास्ते से बर्फ हटाने का कार्य जारी है। बीआरओ के अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम राहलाफाल पहुंच गई है। इस साल पिछले साल की अपेक्षा अधिक बर्फबारी हुई है। इस कारण रोहतांग खुलने में अधिक समय लग सकता है। बीआरओ ने मई तक रोहतांग पहुंचने का लक्ष्य रखा है। कहा कि सड़क बहाली के लिए 50 जवान काम कर रहे हैं। उधर, मनाली के पर्यटन कारोबारी एवं टैक्सी यूनियन को रोहतांग दर्रा के जल्द खुलने का इंतजार है।
--