फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Brahmin wins in Kho-Kho; Dehuri wins in Badminton.

Kullu News: खो-खो में ब्रेहिंण, बैडमिंटन में देहुरी विजेता

Mon, 31 Aug 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Brahmin wins in Kho-Kho; Dehuri wins in Badminton.
न्यूली (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शैंशर में आयोजित अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो का खिताब ब्रेहिंण स्कूल ने जीता। सोमवार को तीन दिवसीय खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सारी ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

वॉलीबाल स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैला ने प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहुरी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहुरी ने प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भल्लाण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। योगा में मेजबान विद्यालय पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शैंशर प्रथम रहा, जबकि राजकीय उच्च पाठशाला रोवाड़ ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में निजी विद्यालय किंग्स किंगडम ने प्रथम, राजकीय उच्च पाठशाला रोवाड़ ने द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया। मार्चपास्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनौन ने बाजी मारी। समापन समारोह पर कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति कृषि एवं विपणन बोर्ड (एपीएमसी) के अध्यक्ष रामसिंह मियां ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष भारद्वाज ने तीन दिन तक आयोजित प्रतियोगिता की रिपोर्ट साझा की। स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने कुल्लवी नाटी पेश की। एपीएमसी अध्यक्ष रामसिंह मियां ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के जीवन का अभिन्न अंग है। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष नरेश कुमार, धाऊगी वार्ड से जिला परिषद सदस्य गिरधारी लाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed