फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BPL, Antyodaya consumers got less quota of flour and rice

Kullu News: बीपीएल, अंत्योदय उपभोक्ताओं को कोटे का आटा-चावल कम मिला

Thu, 13 Jun 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
BPL, Antyodaya consumers got less quota of flour and rice
कुल्लू। बीपीएल और अंत्योदय उपभोक्ताओं के आटा और चावल के कोटे में कटौती हुई है। जून में उपभोक्ताओं को 15 किलोग्राम की जगह 12 किलो ही चावल मिले हैं जबकि आटे के कोटे में 5 किलो की कटौती की गई है। बीपीएल और अंत्योदय उपभोक्ताओं को आटा 18 किलो मिलता है।
विज्ञापन

राशन में की गई कटौती को लेकर उपभोक्ताओं में भारी रोष है। कुल्लू शहर के साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों में इस तरह की समस्या सामने आई है। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से हर माह के पहले सप्ताह से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का राशन दिया जाता है। एक राशनकार्ड पर बीपीएल और अंत्योदय के उपभोक्ताओं को तीन किलो चावल और पांच किलो आटा कम दिया जा रहा है। उपभोक्ता उमा, गुरदेव, राजेश तथा प्रकाश चंद ने कहा कि उन्हें इस माह के राशन में चावल और आटा कम दिया है। जब उन्होंने इस बारे में उचित मूल्य की दुकान के संचालक से पूछा तो कहा कि उन्हें इतना ही राशन देने को कहा गया है। ग्रामीण इलाकों को जून में भेजे गए राशन में तेल नहीं मिला है। ऐसे में लोगों को दुकानों से महंगा तेल खरीदना पड़ रहा है। डिपो में न तो रिफाइंड है और न ही सरसों के तेल की सप्लाई हुई है। उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने कहा कि राशन में कमी नहीं की है लेकिन आटा और चावल की सप्लाई कम आने से ऐसा हुआ है। कहा कि सप्लाई पहुंच रही है और सभी पूरा कोटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed