फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bolero fell into ditch on Bhuntar-Manikaran road, youth died

Kullu News: भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो, युवक की मौत

Sat, 11 Jan 2025 11:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 11 Jan 2025 11:19 AM IST
विज्ञापन
Bolero fell into ditch on Bhuntar-Manikaran road, youth died
कुल्लू। भुंतर-मणिकर्ण मार्ग स्थित सरसाड़ी के पास एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें 19 साल के युवक की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया है। उसका उपचार कुल्लू अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब 12 बजे भुंतर-मणिकर्ण मार्ग स्थित सरसाड़ी के पास शारनी के पास बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि गाड़ी खाद्य पदार्थों की सप्लाई करती है। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना मणिकर्ण पुलिस को दी। मौके पर जरी पुलिस ने सबसे पहले घायलों को सड़क पर पहुंचाया। इसके बाद उपचार के लिए कुल्लू लाया गया। यहां नीरज कुमार 17 पुत्र बसाखू राम निवासी सरसाड़ी उप तहसील जरी जिला कुल्लू कुल्लू को मृत घोषित किया गया। चालक अशोक कुमार पुत्र जोगिंद्र सेन निवासी तल्याहड़ जिला मंडी घायल हो गया है। उसका कुल्लू अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281, 125 और 106 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शुक्रवार को मृतक युवक का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

--

मलखंब में उज्जैन फिर सिरमौर.... देशभर की 72 यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों में उज्जैन की टीम ने जीता

मलखंब में उज्जैन फिर सिरमौर.... देशभर की 72 यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों में उज्जैन की टीम ने जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed