फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Body of missing ITBP jawan found in Beas

Kullu News: ब्यास में मिला लापता आईटीबीपी जवान का शव

Thu, 18 Sep 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 18 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Body of missing ITBP jawan found in Beas
खराहल। चौदह सितंबर शाम करीब 5:00 बजे से लापता आईटीबीपी जवान का शव वीरवार को सेउबाग में ब्यास नदी के किनारे मिला। जवान की तलाश आईटीबीपी द्वितीय वाहिनी बबेली के जवानों के साथ कुल्लू पुलिस भी कर रही थी।
विज्ञापन

वीरवार को शव ब्यास में पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और इसे शव गृह में रखवाया। मृतक जवान की पहचान आरक्षी राम नरेश (38) पुत्र मूल चंद निवासी गांव व डाकघर डोलपुरा तहसील और जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने कहा कि आईटीबीपी जवान 14 सितंबर से लापता था। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट आईटीबीपी बबेली की तरफ से थाना कुल्लू में दर्ज की थी। संवाद
विज्ञापन



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed