फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP protests in Sainj over the issue of dilapidated roads.

Kullu News: बदहाल सड़कों के मुद्दे पर सैंज में भाजपा का प्रदर्शन

Sat, 08 Aug 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
BJP protests in Sainj over the issue of dilapidated roads.
बदहाल सड़कों व शिक्षा व्यवस्था को लेकर सैंज भाजपा उतरी सड़क पर।-संवाद
सैंज (कुल्लू)। प्राकृतिक आपदाओं और बादल फटने की घटनाओं से पिछले तीन वर्षों में बदहाल हुई सड़कों की हालत को लेकर शनिवार को सैंज भाजपा सड़क पर उतर आई। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सैंज बाजार में विरोध रैली निकाली। प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी और कुल्लू जिला भाजपा प्रभारी बिहारी लाल शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने घाटी की बदहाल सड़कों, बंद पड़े बस रूटों, स्वास्थ्य सुविधाओं और आपदा प्रभावित परिवारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि करीब एक वर्ष से सैंज घाटी में सड़कों की हालत बदतर बनी हुई है। कई रूटों पर बस सेवाएं बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित कई गांव आज भी खतरे की जद में हैं और लोग लगातार परेशानियों से जूझ रहे हैं। आपदा के इस दौर में सैंज अस्पताल में रात्रि स्वास्थ्य सेवाएं बंद हैं। बाढ़ प्रभावित परिवारों के राहत और पुनर्वास के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कुल्लू जिला भाजपा प्रभारी बिहारी लाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएं। भाजपा सैंज मंडल अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते लोगों की मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो भाजपा मंडल बड़े जन आंदोलन के लिए मजबूर होगा।

उन्होंने कहा कि सड़कें बंद होने से किसानों और बागवानों को अपने उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में कुल्लू जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, बंजार पंचायत समिति अध्यक्ष लता ठाकुर, शेर सिंह नेगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, तारा सिंह राणा, डाबे राम राणा सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed