फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   bjp meeting

भाजपा हर बूथ पर चलाएगी स्वच्छता अभियान

Sat, 01 Oct 2016 10:15 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Sat, 01 Oct 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
bjp meeting
सफाई अ‌भियान - फोटो : amar ujala

प्रदेश भाजपा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर हर बूथ पर सफाई अभियान छेड़ेगी। इसके लिए संगठन ने तैयारियां भी पूरी कर दी हैं। प्रदेश के 7382 बूथों पर यह कार्यक्रम चलेगा। दो अक्तूबर रविवार को भारतीय जनता पार्टी हर बूथ पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों में स्वच्छता की अलख जगाएगी। भाजपा के जिला अध्यक्ष भीम सेन शर्मा तथा कुल्लू भाजपा के महामंत्री अमर ठाकुर ने बताया कि बूथ प्रधानों, पालकों तथा बीएलए अपने-अपने बूथ के पन्ना प्रमुखों को साथ लेकर बूथ की गलियों, चौराहों, सड़क हाट, मंदिर, तलाबां व बावड़ियों की साफ सफाई करेंगे। इसी के साथ भांग उखाड़ने का कार्यक्रम भी रखा गया है।

विज्ञापन


जिला अध्यक्ष सेन ने कहा कि जिला के करीब 550 बूथ अध्यक्षों को इस बारे निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बूथ अध्यक्षों को इसकी रिपोर्ट देने को भी कहा गया है। पूरे देश में भाजपा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर जिला भाजपा की ओर से हाईकमान को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। अगर किसी बूथ में इस कार्यक्रम की अनदेखी हुई तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की गाज गिर सकती है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी खुशहाल सिंह राठौर ने कहा कि हर बूथ पर होने वाले सफाई अभियान के निर्देश पार्टी हाईकमान से मिले है। ऐसे में अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूर्ण कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed