फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   bjp meeting

शिव लाल को कुल्लू, शरव को मनाली की कमान

Sat, 03 Dec 2016 10:31 PM IST
कुल्लू/ मनाली
कुल्लू/ मनाली Updated Sat, 03 Dec 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
bjp meeting
bjp logo - फोटो : अमर उजाला

भाजपा अनुसूचित जनजातीय मोर्चा जिला कुल्लू हर बूथ पर पांच एसटी कार्यकर्ताओं को खड़ा करेगी। इसी को लेकर शनिवार को जिला मुख्यालय ढालपुर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई जिला पदाधिकारियों ने रणनीति बनाई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील कारवा ने की। हर बूथ पर पांच कार्यकर्ता खड़ा करने के मकसद से जनजातीय मोर्चा के नेताओं ने मंडल स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की है। शिव लाल शर्मा को कुल्लू मंडल का प्रभारी नियुक्त किया। उनके साथ तारा चंद राणा को सह प्रभारी लगाया गया। वहीं मनाली मंडल के लिए शरव नेगी को प्रभारी तथा सुशील वर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया।

विज्ञापन


इसी तर्ज पर बंजार मंडल के लिए नारायण ब्यास को प्रभारी तथा अशोक घरसंगी सुनील नेगी को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी। इसके अलावा सुनील नेगी को मोर्चा के कार्यालय सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी। मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील कारवा ने इस मौके पर पदाधिकारियों से 18 दिसंबर तक हर बूथ पर जाकर एसटी कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर भाजपा से जोड़ने तथा हर बूथ पर पांच-पांच एसटी कार्यकर्ताओं को खड़ा करने के निर्देश दिए। बैठक में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बोध, जिला उपाध्यक्ष नारायण ब्यास, सुशील वर्मा, जिला महामंत्री शिव लाल शर्मा, शरव नेगी, कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी, पूर्व जिला अध्यक्ष ओम शासनी, जिला सचिव अनीता शाशनी, कुल्लू मंडल अध्यक्ष कर्म सिंह, बंजार के अध्यक्ष मनोज कुमार बोध और मनाली के महामंत्री दोरजे ज्ञासलन नेगी और मनाली मंडल के जनजातीय मोर्चा के महामंत्री डीजी नेगी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed