फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bhuntar airport again became a political issue in the election season

चुनावी बेला में फिर सियासी मुद्दा बना भुंतर एयरपोर्ट

Wed, 20 Oct 2021 09:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
Bhuntar airport again became a political issue in the election season
कुल्लू/खराहल। चुनावी बेला में एक बार फिर भुंतर हवाई अड्डे का विस्तारीकरण मुद्दा बन गया है। जिले के प्रवेश द्वार स्थित भुंतर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण का मामला करीब ढाई दशक से लंबित है। इसके विस्तारीकरण के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों से आश्वासन ही मिले हैं। हर बार चुनाव आते ही राजनीतिक दल भुंतर हवाई अड्डे का विस्तार की बात तो करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद यह मुद्दा हवा हो जाता है।
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस की सरकारें इस दिशा में काम करने में पूरी तरह विफल रही हैं। मंडी संसदीय लोकसभा उपचुनाव में अब यह मुुद्दा बन गया है। लोग उपचुनाव में भी इस मुद्दे को उठा रहे हैं। हालांकि, वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में सांसद बनने के बाद सांसद स्व. रामस्वरूप शर्मा ने आश्वासन दिया था कि वे इस कार्य को प्रमुखता से करेंगे। केंद्र सरकार के समक्ष इस मामले को रखा जाएगा। वर्ष 2019 के चुनाव में फिर रामस्वरूप चुनाव जीते, लेकिन उनके देहांत के बाद यह मामला फिर दब गया। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद भुंतर हवाई अड्डे का विस्तार नहीं हो पाया है। इससे पहले कांग्रेस के सांसद भी यहां से बने और केंद्र में कैबिनेट रहे, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

पर्यटन की दृष्टि से यह काफी महत्वपूर्ण है। हवाई अड्डे का रन वे छोटा होने से बडे़ जहाजों को उतरने में मुश्किल होती है। इससे कम संख्या में यात्री यहां पहुंचते हैं। जहाज में कम यात्री आने-जाने से हवाई सफर भी देश के अन्य हवाई सफर से काफी महंगा है। घाटीवासी राजकमल, अमित, चमन ठाकुर, सुशील भंडारी, पंकज ठाकुर, चंद्रसेन ठाकुर, देवराज नेगी ने कहा कि हवाई अड्डा कई दशक पूर्व बना है, लेकिन आज तक किसी राजनीतिक दल के नेताओं इस का विस्तार नहीं किया है। सियासी दल आश्वासन तो देते हैं, लेकिन किसी ने समस्या का निदान नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदासीन कार्यशैली से नहीं हुआ विस्तार
कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि भुंतर में हवाई अड्डे का विस्तार भाजपा की उदासीन कार्यशैली के कारण नहीं हो पाया है। मंडी से कांग्रेस की उम्मीदवार चुनाव जीतने के बाद इस मामले को संसद में प्रमुखता से उठाएंगी। विस्तार के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed