फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   aeroplane

भुंतर एयरपोर्ट में उतरेगा सौ सीटर हवाई जहाज

Thu, 17 Nov 2016 10:09 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Thu, 17 Nov 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
aeroplane
An International Airport to be built in Agra soon - फोटो : demo

अब भुंतर एयरपोर्ट में 100 सीटर हवाई जहाज लैंड कर सकेंगे। भुंतर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण गंभीर हो गया है। भुंतर में बड़े जहाजों को उतारने की संभावना को देखते हुए प्राधिकरण की टीम ने दौरा कर सर्वे किया है। सर्वे कर लौटी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की टीम अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगी। एयरपोर्ट विस्तारीकरण से एयरपोर्ट के रनवे का दायरा बढ़ाया जाएगा। वहीं, एयरपोर्ट को सभी आधुनिक सुविधा से भी जोड़ा जाएगा। रन-वे के विस्तारीकरण को पहले ही पिछले साल आईआईटी रूड़की टीम सर्वे कर इसकी रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंप दी गई है। जिसमें एयरपोर्ट के साथ बहने वाली ब्यास नदी की धारा को मोड़ने के साथ-साथ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण करने की बात कही है। भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट के निदेशक एएन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गत दिन ही भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की एक टीम ने भुुंतर एयरपोर्ट के रन-वे का सर्वे कर यहां बड़े जहाजों के उतरने की संभावनाओं को तलाशा है। टीम ने एयरपोर्ट के विस्तारीकरण योजना के तहत की सर्वेक्षण किया है। अब इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी। अभी तक भुंतर एयरपोर्ट में एयर इंडिया का एक मात्र 70 सीटर विमान ही लैंड करता है। बीते दो सालों से भुंतर एयरपोर्ट में इस बड़े जहाज कह लैडिंग हो रही है। इससे पूर्व यहां 48 सीटर विमान की उतरते थे, लेकिन अब एयरपोर्ट विस्तार के बाद यहां 100 सीटर बड़ा जहाज उतरेगा। जिससे घाटी में हाइप्रोफाइल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट के विस्तार होने पर इसका रनवे 1720 मीटर हो जाएगा और यहां 100 सीटर हवाई जहाज उतर सकेगा। अभी तक एयरपोर्ट का रन-वे 1060 मीटर है। जहां बड़े जहाजों को उतारना किसी खतरे से खाली नहीं है। भुंतर एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर जिला प्रशासन ने भी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। राजस्व विभाग ने इसकी फाइल बना कर स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed