{"_id":"ded4472d70f0bb020d96c7591d692799","slug":"bharat-bharti-school-winner-in-football-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल में भारत-भारती स्कूल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल में भारत-भारती स्कूल विजेता
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 29 Aug 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर मैदान में दो दिवसीय अंडर-14 छात्र-छात्रा वर्ग की मेजर गेम्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह ठाकुर ने विजेता तथा उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। छात्र वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता में भारत-भारती स्कूल पहले स्थान पर रहा, जबकि दूसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कसोल रही।
विज्ञापन
बास्केटबाल में सीसे स्कूल थरास ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सीसे स्कूल कुल्लू दूसरे स्थान पर रहा। हैंडबाल प्रतियोगिता में सीसे स्कूल थरास विजेता और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शमशी की टीम उपविजेता रही। छात्रा वर्ग की हैंडबाल प्रतियोगिता में कसोल स्कूल प्रथम और सीसे स्कूल सुल्तानपुर दूसरे स्थान पर रहा। बास्केटबाल के मुकाबले में सीसे स्कूल जिभी ने पहला और सीसे स्कूल सुल्तानपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
शारीरिक शिक्षक तेज राम नेगी ने बताया कि अंडर-14 छात्र-छात्रा वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता 30 और 31 अगस्त को सीसे स्कूल ढालपुर में करवाई जाएगी। इसमें सौ, दो सौ, चार सौ और छह सौ मीटर रिले रेस के अलावा हाई और लांग जंप, शॉटपुट तथा डिस्कस थ्रो आदि प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं में बच्चे बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन