{"_id":"bec6c1cb59c02dc2f72a3395ea668101","slug":"best-student-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण और नीना को सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण और नीना को सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा का खिताब
ब्यूरो /अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 12 Feb 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगघाटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शालंग में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता फलाण पंचायत प्रधान व एसएमसी के अध्यक्ष नंदलाल ने की। प्रधानाचार्य अनीत कल्याण ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान छात्रों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। उसके बाद एकल गान, समूह गान, किन्नौरी नाटी व कुल्लवी नाटी पर छात्रों ने खूब धमाल मचाया। समारोह में शिक्षा, खेल आदि में अव्वल रहने वाले छात्रों को पुरस्कारों से नवाजा गया। इसमें दसवीं में पूजा देवी, अंकिता, तमन्ना शर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
जमा दो कक्षा में जगजीत, यमुना देवी, मीनादेवी को सम्मानित किया गया। स्काउट एंड गाइड में ममता, मैना, कुसमलता, सरला रूपा, पूजा, सुरजीत, कमलेश, तारा चंद, इंद्र देव, पूर्ण चंद तथा बेस्ट हाउस का खिताब गांधी हाउस को दिया गया। जबकि श्रेष्ठ छात्र कृष्ण लाल और श्रेष्ठ छात्रा नीना को चुना गया।
विज्ञापन