फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bear attacked young man

Kullu News: गुच्छी ढूंढने निकले युवक पर दो भालुओं ने कर दिया हमला

Tue, 23 Apr 2024 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bear attacked young man
हरिपुर (कुल्लू)। विकास खंड नग्गर की चार ग्राम पंचायतों में भालू का आतंक है। ग्राम पंचायत अरछंडी के पातका बटेहड़ के जंगल में सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे एक युवक पर भालू ने हमला किया है। युवक को उपचार के लिए ग्रामीणों ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक को घर भेज दिया है। युवक राजू निवासी नेपाल को बाएं हाथ में घाव हुए हैं और 15 टांके लगे हैं। घायल युवक राजू ने कहा कि वह सुबह जंगल में गुच्छी की तलाश में निकला था, लेकिन पातका बटेहड़ जंगल में दो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीण राजेश, शंकर, आकाश, अलोक ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से ग्राम पंचायत अरछंडी के साथ ग्राम पंचायत जाणा, लरांकेलो और नथान में भालू देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों में खौफ है। उन्होंने वन विभाग से भालुओं को पकड़ने की अपील की है। इस संबंध में वन विभाग के परिक्षेत्राधिकारी नग्गर टेक सिंह ने कहा कि जंगल में भालू होने की शिकायत नहीं मिली है। अगर जंगल में भालू हैं तो वन्य प्राणी विभाग के साथ मिलकर पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे। उधर, लाहौल के जसरथ गांव में भालू ने गोशाला में घुसकर एक बछड़े को अपना शिकार बनाया है। यहां भी लोगों में डर का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed